जनकपुरी महोत्सव में खाली रह गईं स्टॉल्स:नहीं मिले दुकानदार, तीन जगह बनाए गए हैं शॉपिंग स्पॉट्स
जनकपुरी महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन मेले में लगाए गए फूड और शॉपिंग स्टॉल पर दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। महोत्सव में दुकानें लगाने के लिए तीन स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें जनक महल के पास वाले क्षेत्र में ज्यादातर दुकानदारों ने अपने स्टॉल लगा लिए हैं, जबकि अन्य दो स्थानों में एक जगह अधिकांश स्टॉल खाली पड़े हैं। वहीं, जनकपुरी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास बनाए गए स्टॉल पर भी ज्यादातर दुकानें नहीं लगी हैं। 15 से 20 हजार रुपए में मिल रहा स्टॉल महोत्सव में दुकान लगाने वाली एक महिला दुकानदार ने बताया कि एक स्टॉल के लिए करीब 15 से 20 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। इसके अलावा सामान लाने, स्टॉल लगाने और अन्य खर्च भी हैं। दुकानदारों का कहना है कि जिस हिसाब से बिक्री हो रही है, उसमें दुकान का खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों के मुताबिक जनक महल के आसपास श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक होने से वहां लगी दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं, लेकिन दूसरी जगहों पर भीड़ कम होने के कारण स्टॉल खाली पड़े हैं। मुख्य प्रवेश द्वार के पास भी कई दुकानें नहीं लगी हैं। जगह के हिसाब से ग्राहकों की संख्या में अंतर महोत्सव में आने वाले श्रद्धालु मुख्य रूप से दर्शन और कार्यक्रम स्थल की ओर जाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में जिन स्थानों पर लोगों की आवाजाही अधिक है, वहां दुकानदारों को अपेक्षाकृत ग्राहक मिल रहे हैं। वहीं, अन्य स्थानों पर स्टॉल लगाने वाले दुकानदार बिक्री कम होने की बात कह रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि महोत्सव में आने वाली भीड़ को सभी स्टॉल क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जाए, ताकि सभी दुकानदारों को कारोबार का मौका मिल सके। उनका कहना है कि यदि ग्राहक नहीं पहुंचे तो स्टॉल की लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)