'BSA को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करो':कोर्ट ने मुजफ्फरनगर पुलिस को दिए निर्देश, समन की तामील के बावजूद नहीं पहुंचे थे
मुजफ्फरनगर में गुरुवार को अदालत में पेश नहीं होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय, कोर्ट नंबर-3 ने यह आदेश जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 12 अक्टूबर को न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया है। समन की तामील के बाद भी नहीं पहुंचे मामला नई मंडी थाने से जुड़े एक मुकदमे की सुनवाई का है। इसमें BSA संदीप कुमार के बयान दर्ज होने थे। कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें व्यक्तिगत रूप से 18 सितंबर 2026 को समन की तामील कराई जा चुकी थी। इसके बावजूद वह गुरुवार को अदालत में उपस्थित नहीं हुए। नगर सीओ-ASP को गिरफ्तारी का आदेश न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने सीओ सिटी-ASP सिद्धार्थ कुमार मिश्रा को आदेश दिया है कि वह BSA संदीप कुमार को गिरफ्तार कर 12 अक्टूबर 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश करें। संबंधित अधिकारियों को भेजी आदेश की प्रति कोर्ट ने आदेश की एक प्रति संबंधित अधिकारियों को अनुपालन के लिए भेजने के निर्देश दिए हैं। अब BSA की गिरफ्तारी और उन्हें अदालत में पेश करने की कार्रवाई पुलिस स्तर से की जाएगी। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारा:हार्ट अटैक बताकर दफनाया; मेरठ में 10 दिन बाद कब्र से निकाला शव मेरठ में ब्यूटीशियन पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद परिवार को फोन कर उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की बात बताई। परिवार ने सामान्य मौत मानकर शव दफना दिया था। लेकिन 5 अक्टूबर को मृतक का मोबाइल मिलने के बाद परिजन को पत्नी पर शक हुआ। परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)