जनपदीय खेल समारोह में विजेताओं को मिला सम्मान:एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेडल और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
देवरिया के सलेमपुर में बापू महाविद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह-2026 के दूसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। 3000, 1500, 400 और 100 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद व चक्का क्षेपण की फाइनल प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 3000 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग में गोलू यादव प्रथम, शिवम निषाद द्वितीय और रवि किशन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नेहा यादव, दिव्या और काजल यादव ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में पीयूष गुप्ता प्रथम, सनी यादव द्वितीय और आलोक कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अर्पिता गोंड प्रथम, सुंदरी कुमारी द्वितीय और अंशु यादव तृतीय रहीं। 100 मीटर अंडर-14 बालक वर्ग में शुभम मिश्रा और बालिका वर्ग में नंदिनी ने बाजी मारी। 1500 मीटर अंडर-19 में सनी कुमार यादव और अंडर-17 में आशीषनाथ सिंह विजेता बने। लंबी कूद में द्वारिका नंद प्रथम रहे। चक्का क्षेपण में नितिन वर्मा, प्रिया गुप्ता, साक्षी विश्वकर्मा और शुभम मिश्रा ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। प्रबंधक ज्योतिमा सिन्हा, शालिनी चौरसिया और प्रधानाचार्य विजेंद्र शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य कैप्टन संतोष प्रसाद चौरसिया ने बताया कि नौ अक्टूबर को समापन समारोह होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)