नवरात्रि मेले में विंध्याचल स्टेशन पर रुकेंगी 22 अहम ट्रेनें:11 से 26 अक्टूबर तक हावड़ा-जोधपुर, बीकानेर, कामाख्या एक्सप्रेस का ठहराव
विंध्याचल में लगने वाले नवरात्रि मेला 2026 के लिए रेलवे ने भी खास तैयारी की है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर खास सुविधाओं के साथ ही मेले के मद्देनजर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव किया है। अहम ट्रेनें रुकने से श्रद्धालु आसानी से विंध्याचल पहुंच कर दर्शन कर सकेंगे। मिर्जापुर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्रि मेला के अवसर पर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए ट्रेनों का ठहराव 11 से 26 अक्टूबर तक रहेगा। अहम रूट की 22 ट्रेनों को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा ताकि यात्रि आ और जा सकें। यह ट्रेनें विंध्याचल में रुकेंगी गाड़ी नंबर 12307 हावड़ा-जोधपुर : विंध्याचल आगमन: 11.03 - प्रस्थान 11.05 गाड़ी 22307 हावड़ा-बीकानेर : विंध्याचल आगमन: 11.03 - प्रस्थान 11.05 गाड़ी 12308 जोधपुर-हावड़ा :विंध्याचल आगमन: 16.35 - प्रस्थान 16.37 गाड़ी 22308 बीकानेर-हावड़ा : विंध्याचल आगमन: 16.35 - प्रस्थान 16.37 गाड़ी 12801 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल- विंध्याचल आगमन: 18.15 - प्रस्थान 18.17 गाड़ी 12802 आनंद विहार ट. - पुरी : विंध्याचल आगमन: 07.56 - प्रस्थान 07.58 गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक ट.-पाटलिपुत्र : विंध्याचल आगमन: 22.30 - प्रस्थान 22.32 गाड़ी 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक ट.: विंध्याचल आगमन: 16.05 - प्रस्थान 16.07 गाड़ी 12487 जोगबनी-आनंद विहार ट.: विंध्याचल आगमन: 10.40 - प्रस्थान 10.42 गाड़ी 12488 आनंद विहार ट.-जोगबनी : विंध्याचल आगमन: 18.00 - प्रस्थान 18.02 गाड़ी 15657 दिल्ली - कामाख्या : विंध्याचल आगमन: 08.58 - प्रस्थान 09.00 गाड़ी 15658 कामाख्या - दिल्ली : विंध्याचल आगमन: 17.48 - प्रस्थान 17.50 गाड़ी 15945 लोकमान्य तिलक ट.-डिब्रूगढ़: विंध्याचल आगमन: 05.50 - प्रस्थान 05.52 गाड़ी 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक ट.: विंध्याचल आगमन: 19.05 - प्रस्थान 19.07 गाड़ी 15647 लोकमान्य तिलक ट.-गुवाहाटी : विंध्याचल आगमन: 05.50 - प्रस्थान 05.52 गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक ट.: विंध्याचल आगमन: 19.05 - प्रस्थान 19.07 गाड़ी सं. 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक ट.: विंध्याचल आगमन: 19.05-प्रस्थान 19.07 गाड़ी सं. 12336 लोकमान्य तिलक ट.-भागलपुर : विंध्याचल आगमन: 05.50-प्रस्थान 05.52 गाड़ी सं. 12295 एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर : विंध्याचल आगमन: 01.40 - प्रस्थान 01.42 गाड़ी सं. 12296 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु : विंध्याचल आगमन: 00.35 - प्रस्थान 00.37 गाड़ी सं. 12167 लोकमान्य तिलक ट.-बनारस : विंध्याचल आगमन: 22.15 - प्रस्थान 22.17 गाड़ी सं. 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक ट.: विंध्याचल आगमन: 12.10 - प्रस्थान 12.12 'शनिचरी अमावस्या मेला' के लिए खास इंतजाम 'शनिचरी अमावस्या मेला' के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। यात्रियों को परेशानी न हो, ट्रेन के जरिये वह आसानी से शनिश्चरा स्टेशन पहुंच सकें इसके लिए रेलवे ने 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए शनिश्चरा स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों को दो-दो मिनट रोकने का फैसला किया है। श्रद्धालुओं के लिए यह अस्थाई ठहराव होगा। ट्रेन नंबर 11903 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा एक्सप्रेस) का शनिश्चरा स्टेशन पर आगमन शाम 19:16 बजे तथा प्रस्थान 19:18 बजे होगा। जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 11904 (इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी दैनिक एक्सप्रेस) सुबह 06:56 बजे आकर 06:58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04169 (सूबेदारगंज - इंदौर) दोपहर 13:23 बजे से 13:25 बजे तक तथा ट्रेन संख्या 04170 (इंदौर - सूबेदारगंज) सुबह 11:25 बजे से 11:27 बजे तक ठहरेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 04113 (प्रयागराज जंक्शन - श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन) दोपहर 13:34 बजे आकर 13:36 बजे प्रस्थान करेगी। शनिचरी अमावस्या (शनि अमावस्या) पर सबसे प्रसिद्ध और विशाल मेला मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती ग्राम स्थित प्राचीन शनिधाम मंदिर में लगता है।
नवरात्रि मेले के लिए विंध्याचल स्टेशन सुविधाएं विंध्याचल में 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबरतक लगने वाले शारदीय नवरात्रि मेला को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यात्रियों के लिए खास सुविधाएं मुहैया कराई हैं। यात्रियों को सुगमता से टिकट उपलब्ध कराने के लिए विंध्याचल स्टेशन पर 3 अनारक्षित टिकट काउंटर और एक पूछताछ केंद्र खेले गए हैं। आरक्षित टिकट काउंटर को दो शिफ्ट में चलाया जाएगा। टिकट काउंटरों पर कार्य के लिए 8 अतिरिक्त को लगाया गया है। टिकट जांच के लिए 20 अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ की तैनाती हुई है। 5 खानपान स्टॉल, 15 पुरुष एवं 15 महिला अतिरिक्त शौचालय तथा अस्थायी यात्री शेड की व्यवस्था की गई है। सर्कुलेटिंग एरिया में एक खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)