जनसेवा केंद्र संचालक से 1 लाख की ठगी का आरोप:हरदोई में कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज, 4 बैंक खाते फ्रीज
हरदोई जनपद में जनसेवा केंद्र संचालक को झांसे में लेकर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराने और साइबर जालसाजी के कारण चार बैंक खाते फ्रीज कराने के मामले में कोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित का दावा है पीड़ित और उसकी मां के खाते सीज होने के बाद से पीड़ित पुलिस के चक्कर काट रहा था, लेकिन सुनवाई न होने पर उसने अदालत की शरण ली थी। यह रिपोर्ट साइबर थाने में सोमवार की रात 7:39 पर दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के 131 खजांची टोला निवासी मोहम्मद कैफ खान (22 वर्ष) बिलग्राम चुंगी पर जनसेवा केंद्र चलाता है। कैफ के मुताबिक, विभूतिनगर निवासी सत्येंद्र कुमार अक्सर उसकी दुकान पर आता-जाता था। एक लाख रुपये कैश की मांग 1 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे सत्येंद्र दुकान पर आया और पत्नी के ऑपरेशन का हवाला देकर एक लाख रुपये कैश की मांग की। प्रार्थी के बड़े भाई को जब कुछ संदेह हुआ तो सत्येंद्र ने इस रकम को अपनी मेहनत की कमाई बताया। झांसे में आकर कैफ ने घर से एक लाख रुपये की नकदी लाकर सत्येंद्र के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बैंक द्वारा साइबर फ्रॉड की आशंका लेकिन इस संदिग्ध लेन-देन के तुरंत बाद बैंक द्वारा साइबर फ्रॉड की आशंका में कैफ के तीन अलग-अलग बैंक खाते और उसकी मां का भी बैंक खाता पूरी तरह फ्रीज कर दिया गया, जिससे खातों से पैसे निकालने पर रोक लग गई। साइबर जालसाजी में फंसने के कारण पीड़ित पिछले 20 महीनों से आर्थिक व मानसिक परेशानी झेल रहा है। साइबर सेल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने एसीजेएम तृतीय की अदालत में प्रार्थना पत्र (धारा 173(4) बीएनएसएस) दाखिल किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय ने कोतवाली शहर पुलिस को सुसंगत धाराओं—धारा 318(4) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट—के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)