मिर्जापुर के विंध्य महोत्सव में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां:अमित, खुश्बू और कीर्ति ने भक्ति गीत गाए; दूसरे राज्यों के कलाकारों ने भी दिखाया हुनर
मिर्जापुर के विंध्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया में पहचान दिलाने के उद्देश्य से विंध्याचल धाम में आयोजित नौ दिवसीय विंध्य महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार रात गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अमित दुबे, खुश्बू तिवारी और कीर्ति कसेरा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने भाव नृत्य के जरिए अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब सराहना की। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में विंध्य क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और कलात्मक विरासत को मंच दिया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करना है। दूसरे प्रदेशों से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। विंध्य महोत्सव से जुड़ी तस्वीरें देखिए… स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मिल रहा अवसर विंध्य महोत्सव स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बड़ा मंच बन रहा है। यहां विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रस्तुति देने का अवसर दिया जा रहा है। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने के साथ विंध्य क्षेत्र की लोक परंपराओं को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी में लोगों ने जुटाई जानकारी महोत्सव परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। आयोजन के माध्यम से विंध्य क्षेत्र के विकास, धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। विंध्य कॉरिडोर के निर्माण से मां विंध्यवासिनी धाम की पहचान और पर्यटन सुविधाओं को नई दिशा मिलने की बात कही गई। महोत्सव के जरिए विंध्याचल में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)