जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर पिंकी यादव ने उठाए सवाल:बोलीं- शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा, युवाओं की आवाज सुनी जाए; मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी
संभल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने और विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाई गई पाबंदियों पर असमोली विधायक पिंकी यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं। युवाओं, बेरोजगारों और वंचित वर्गों की आवाज सुनी जानी चाहिए। सरकार को संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने ये बातें शनिवार को संभल में सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
शनिवार को जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, असमोली विधायक पिंकी यादव, युवा नेता सुहैल इकबाल समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर जताई चिंता पिंकी यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं, बेरोजगारों और वंचित वर्गों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। सरकार को लोगों की नाराजगी समझकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने संघर्ष और मेहनत से समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब कार्यकर्ता उनके पदचिह्नों पर चलकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मेहनत करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करें।
युवा नेता सुहैल इकबाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का संभल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद और मुख्यमंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रमोद यादव, ममता मधुकर, डॉ. राहिल, ताहिर उल्ला खान, इरफान प्रधान, नेत्रपाल सिंह यादव, राहुल यादव, शिवम यादव, सद्दाम कुरैशी, चेतन गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)