गाजियाबाद में झुलसे तीसरे युवक की भी मौत:रावण का पुतला बनाते समय ब्लास्ट हुआ था, कमेटी ने रामलीला न कराने का फैसला लिया

Oct 10, 2026 - 23:24
0
गाजियाबाद में झुलसे तीसरे युवक की भी मौत:रावण का पुतला बनाते समय ब्लास्ट हुआ था, कमेटी ने रामलीला न कराने का फैसला लिया
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपत नगर में रावण का पुतला बनाते समय हुए धमाके में घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई। उसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद रामलीला कमेटी ने इस साल मंचन नहीं करने का फैसला लिया है। लाजपत नगर में पिछले 30 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन हो रहा था। आपात बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय तीसरे युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद रामलीला कमेटी ने आपात बैठक बुलाई। इसमें कमेटी के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने सर्वसम्मति से इस वर्ष रामलीला का मंचन नहीं करने का निर्णय लिया। बैठक में हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद देने की बात कही गई। 30 साल से हो रहा था रामलीला का आयोजन लाजपत नगर में हर साल रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। इस बार भी आयोजन की तैयारी चल रही थी, लेकिन रावण का पुतला बनाते समय हुए धमाके ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। तीन लोगों की मौत से कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों में शोक है। पीड़ित परिवारों की मदद करेगी कमेटी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विक्रम बैंसला ने बताया कि पुतला बनाते समय हुए धमाके में तीन लोगों की जान चली गई। तीसरे युवक की मौत की खबर मिलने के बाद सभी लोग बेहद दुखी हैं। इसी कारण बैठक बुलाकर इस साल रामलीला का मंचन नहीं करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिवारों के साथ कमेटी और क्षेत्र के लोग खड़े हैं। पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User