JNU मामले पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर घेरा:राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगे, कांग्रेस पर चुप्पी साधने का आरोप
सुल्तानपुर की सड़कों पर सोमवार को राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगे। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। 'महिला के सम्मान में भाजपा मैदान में' और 'राहुल गांधी प्रियंका गांधी हाय-हाय' के नारे लगाए गए। दोपहर करीब 3 बजे भाजपा महिला मोर्चा ने तिकोनिया पार्क से पैदल मार्च निकाला। यह लाल डिग्गी स्थित कांग्रेस ऑफिस तक गया, जहां कार्यकर्ताओं ने दफ्तर घेरकर नारेबाजी की। पुलिस सुरक्षा थी। भाजपा काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा प्रभारी वंदना सिंह ने JNU के प्रोफेसर और सांसद अंगमचा बोम्मेल पर आरोपों पर विरोध जताया। उन्होंने बताया कि मई 2026 में मौखिक परीक्षा के दौरान बोम्मेल पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है, जिसमें गलत व्यवहार और नंबर बढ़ाने की बात शामिल है। वंदना सिंह ने कहा, ICT कमेटी की शिकायत सही पाए जाने पर 9 अक्टूबर को प्रोफेसर को बर्खास्त किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि पार्टी 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का दावा करती है, पर इस गंभीर मामले पर चुप है। न्याय के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)