बहराइच में महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी:मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, महिलाओं को जागरूक करने का संदेश

Oct 12, 2026 - 16:41
0
बहराइच में महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी:मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, महिलाओं को जागरूक करने का संदेश
बहराइच में सोमवार दोपहर रिजर्व पुलिस लाइन से मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। रैली के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही समाज में नारी सम्मान और लैंगिक समानता का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। रैली में पीआरडी, होमगार्ड्स, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, महिला डॉक्टर, नर्स, अध्यापिकाएं और छात्राएं शामिल हुईं। रैली के दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने पोस्टर और बैनर के जरिए लोगों को जागरूक किया। अस्पताल चौराहे से पुलिस लाइन पहुंची रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ हुई रैली अस्पताल चौराहे से होकर गुजरी और पुनः रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मां दुर्गा के स्वरूप में शामिल एक बालिका आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शिकायत दर्ज कराने के लिए किया प्रेरित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, महिला कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं का सामना करने पर बिना भय के पुलिस से सहायता लेने और शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User