जनवरी से सितंबर तक चेन पुलिंग में 2833 लोग गिरफ्तार:मनमर्जी से ट्रेन रोकने में कानपुर सेंट्रल आगे, प्रयागराज 5वें नंबर पर
उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों, आउटरों पर अपनी मर्जी से ट्रेनों को रोकने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रेलवे की सख्ती, छापेमारी, जुर्माना और गिरफ्तारी के बावजूद जहां जब चाहा ट्रेन रोकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के आंकड़े चौकाने वाले हैं। जनवरी 2026 से 30 सितंबर 2026 तक 2833 व्यक्तियों को बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। किन स्टेशन पर क्या कार्रवाई कानपुर सेंट्रल 437, टूंडला 275, अलीगढ़ 213, इटावा 212, प्रयागराज जंक्शन 207, फतेहपुर 189, नैनी 180, फफूंद 170, मिर्जापुर 146, प्रयागराज छिवकी 100, मानिकपुर 99, सूबेदारगंज 96, शिकोहाबाद 96, फ़िरोज़ाबाद 68, चुनार 66, जीएमसी 62, हाथरस 56, खुर्जा 55, दादरी 54, पनकी धाम 32, कानपुर अनवरगंज 20 महीने दर महीने गिरफ्तारी जनवरी 274, फरवरी 244, मार्च 2026 341, अप्रैल 2026 318, मई 386, जून 397, जुलाई 289, अगस्त 279, सितंबर 305 उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के सीनियर पीआरओ अमित सिंह के मुताबिक, रेलवे की ओर से चेन पुलिंग रोकने को अभियान चलाया जा रहा है। चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने जाने से गाड़ियों के संचालन में दिक्कतें होती हैं। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला बढ़ जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)