पंचमखेड़ा में नेत्र परीक्षण शिविर:निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, 7 मरीजों की हुई जांच

Oct 04, 2026 - 17:29
0
पंचमखेड़ा में नेत्र परीक्षण शिविर:निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, 7 मरीजों की हुई जांच
लखनऊ में पंचमखेड़ा स्थित धर्मार्थ चिकित्सालय में 4 अक्टूबर को भारत विकास परिषद-अवध प्रांत की कृष्णा नगर शाखा के सहयोग से नेत्र परीक्षण एवं निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना सिंह ने सात मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। सभी मरीजों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। उनके चश्मे 11 अक्टूबर को वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अवध प्रांत के महासचिव शशि कान्त सक्सेना, प्रांतीय गतिविधि संयोजक-संस्कारसंजीव नन्दी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शूर वीर सिंह, छत्रपति शाखा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, समर्थ शाखा अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल, पूर्वी शाखा सचिव सुनील कुमार पाण्डे, चेरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हरिओम श्रीवास्तव, समर्थ शाखा के पूर्व सचिव अनूप सोमानी और सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम के पूर्व प्रधानाचार्य शांति स्वरूप सिंह मौजूद रहे। सभी ने चिकित्सालय में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User