जोगी नवादा में रामलीला का मंचन:राम-लक्ष्मण जन्मोत्सव और कान्हा की माखन चोरी ने मोहा मन
बरेली में जोगी नवादा स्थित श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर परिसर में श्रीरामलीला और श्रीकृष्ण लीला का भव्य आयोजन किया गया। वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने आकाशवाणी का दृश्य जीवंत किया। इसके बाद भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग धूमधाम से प्रस्तुत किया गया। जन्मोत्सव का मंचन होते ही मंदिर परिसर जयकारों और बधाई गीतों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण लीला के तहत कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध माखन चोरी लीला का सजीव मंचन किया। कान्हा की बाल लीलाओं को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। आयोजन में रामलीला समिति के संयोजक गिरधारी लाल साहू, मेला अध्यक्ष सुरेश चंद राठौर, संरक्षक धर्मेंद्र राठौर और हरिओम राठौर सहित समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)