पीलीभीत में 22 अक्टूबर से सरस मेला लगेगा:भदोही की कालीन और सहारनपुर का फर्नीचर बढ़ाएंगे रौनक, 30 स्टॉल लगेंगे
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय सरस मेला लगेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा आयोजित इस मेले में लोग त्योहारी खरीदारी के साथ विभिन्न जिलों के हस्तशिल्प देख सकेंगे। मेले में करीब 30 स्टॉल लगेंगे। इनमें स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के साथ भदोही की कालीन और सहारनपुर का फर्नीचर मुख्य आकर्षण होंगे। जरदोजी, दरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद भी मिलेंगे। दीपावली और करवा चौथ के लिए महिलाएं मोमबत्तियां, दीये, सजावटी सामान बेचेंगी। खाने-पीने के स्टॉल भी लगेंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं के उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाकर उन्हें बढ़ावा देना है। मेले में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। डीसी एनआरएलएम वंदना सिंह ने बताया कि मेला दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)