जोगी समाज के युवाओं ने उठाई राजनीतिक पहचान की मांग:मेरठ में हुए युवा संवाद में नई पीढी को आगे बढ़ाने की मांग उठाई
मेरठ में रविवार को जोगी समाज का गुरु गोरखनाथ युवा संवाद का शुभम उपाध्याय एडवोकेट, महामंत्री छात्रसंघ मेरठ कॉलेज, के नेतृत्व में किया गया। इसमें जोगी समाज के युवाओं को शिक्षित, संगठित और अनुशासित बनाने के साथ समाज को राजनीतिक पहचान दिलाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बागपत वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि जोगी समाज को राजनीतिक पदों पर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। विधानसभा चुनाव में समाज को टिकट दिया जाना चाहिए, ताकि समाज की राजनीतिक भागीदारी मजबूत हो सके। जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय ने कहा कि जब तक जोगी समाज को राजनीतिक पहचान नहीं मिलेगी, तब तक समाज के लोग चुप नहीं बैठेंगे। शुभम उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि जोगी समाज की बड़ी संख्या है और समाज में शिक्षित, संपन्न और सक्षम परिवार भी हैं। इसके बावजूद राजनीतिक स्तर पर समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। समाज को अपना नेतृत्व विकसित करने के साथ युवाओं को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा उठाते हुए रेनू जोगी ने कहा कि राजनीति में जोगी समाज की महिलाओं को भी उचित स्थान मिलना चाहिए। समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शुभम उपाध्याय एडवोकेट ने किया। इस दौरान हिमांशु उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, कपिल उपाध्याय, विपिन उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज के युवाओं को आगे बढ़ने और संगठित होकर समाजहित में काम करने का आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)