कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा छत से गिरी:वार्डन ने सीएचसी पहुंचाया, बीएसए समेत अधिकारियों ने ली जानकारी

Oct 04, 2026 - 18:02
0
कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा छत से गिरी:वार्डन ने सीएचसी पहुंचाया, बीएसए समेत अधिकारियों ने ली जानकारी
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूढ़ा न्यामतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 6 में पढ़ने वाली एक छात्रा विद्यालय की छत से गिरकर घायल हो गई। छात्रा के छत से गिरने की जानकारी मिलते ही विद्यालय में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में विद्यालय की वार्डन छात्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन लेकर पहुंचीं। बताया गया कि घायल छात्रा अनुष्का निवासी उरकरा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा है। रविवार को किसी तरह वह विद्यालय की छत से नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने छात्रा का प्राथमिक उपचार किया। छात्रा के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों में भी हलचल मच गई। बीएसए समेत कई आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से छात्रा की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने छात्रा के उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए विद्यालय प्रबंधन से भी घटना के बारे में पूछताछ की। घटना के बाद विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। हालांकि छात्रा किन परिस्थितियों में छत से गिरी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User