जोस बटलर ने बाईं जांघ की सर्जरी कराई:पाकिस्तान ट्राई-सीरीज से बाहर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी संशय

Oct 13, 2026 - 07:36
0
जोस बटलर ने बाईं जांघ की सर्जरी कराई:पाकिस्तान ट्राई-सीरीज से बाहर, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी संशय
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर की बाईं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी सफल रही है। उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर मजबूत वापसी का भरोसा दिया है। बटलर को यह चोट 24 सितंबर को हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी। वह बल्लेबाजी करते समय चोटिल हुए और पहले रिटायर्ड हर्ट हुए थे। बटलर इंग्लैंड की पाकिस्तान में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इंग्लैंड की टीम इस हफ्ते के अंत में पाकिस्तान रवाना होगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज जारी होगी टीम नवंबर में होने वाले इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे से भी बटलर के बाहर रहने की संभावना है। इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा मंगलवार सुबह होनी है। बटलर की चोट से उनका शानदार फॉर्म रुक गया है। भारत में इस साल हुए टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन खराब रहा था। इंग्लैंड के सेमीफाइनल तक पहुंचने के बावजूद बटलर ने केवल 87 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की। अगले नौ व्हाइट-बॉल अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 466 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी बटलर शानदार लय में थे। चोट लगने वाली पारी में उन्होंने 49 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। ईसीबी ने बटलर के साथ कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया सोमवार को बटलर और इंग्लैंड के एक अन्य अनुभवी व्हाइट-बॉल खिलाड़ी आदिल राशिद को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक साल का अनुबंध विस्तार दिया। इस विस्तार के बाद बटलर का मौजूदा अनुबंध अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप से पहले खत्म होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User