बाइक की टक्कर से घायल छात्रा की मौत:शाहजहांपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कक्षा 8 में पढ़ती थी

Oct 13, 2026 - 07:32
0
बाइक की टक्कर से घायल छात्रा की मौत:शाहजहांपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कक्षा 8 में पढ़ती थी
शाहजहांपुर में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुवायां-जेंवा रोड पर बाइक और साइकिल की टक्कर हुई। इसमें 13 साल की छात्रा नित्या घायल हो गई, जिसकी रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 18 साल का बाइक सवार सुखदीप सिंह भी घायल हुआ। नित्या पुवायां के बसई गांव की रहने वाली थी और सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 8 में पढ़ती थी। सोमवार को स्कूल से घर लौटते समय ओवरब्रिज के आगे उसकी साइकिल की बाइक से टक्कर हुई। नित्या सड़क पर गिरकर घायल हो गई। बाइक सवार सुखदीप सिंह चांडुआपुर गांव का है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां ले गई। डॉक्टरों ने नित्या को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे नित्या की मौत हो गई। उसके परिवार में मां सरिता देवी, बड़ी बहन प्रिया देवी, जुड़वां बहन दिव्या और करीब 10 साल का छोटा भाई उत्कर्ष हैं। बेटी की मौत से परिवार का बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User