जय मां दुर्गा सेवा समिति के कार्यक्रम में जुटे ग्रामीण:पंडित अनिरुद्ध नगायच ने कराई पूजा, सुनील चंसौलिया ने लगाए जयकारे
जालौन के ग्राम पिपरायां में जय मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से धार्मिक आयोजन किया गया। इसमें करीब 700 से 800 लोगों ने सहभागिता की। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ना और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कुठौंदा से आए पंडित अनिरुद्ध नगायच ने पूजा की जिम्मेदारी संभाली, जबकि पंडित सुनील चंसौलिया ने जयकारा लगाया। आयोजन में मंगलम द्विवेदी, वीरू तोमर, सुमित द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, निशांत चंसौलिया, आशु ठाकुर, सूर्यांश राजावत, प्रशांत चंसौलिया, रामू गुप्ता, विशाल सिंह, आलोक तिवारी और अक्षय तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों ने भी सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)