जयपुरिया स्कूल में दशहरा पर्व मनाया:भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और नवदुर्गा के स्वरूपों पहुंचे विद्यार्थी
देवरिया के सेठ आनन्दराम जयपुरिया स्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापक अध्यक्षा लक्ष्मी देवी छापड़िया, चेयरमैन रितेश छापड़िया, ज्योति छापड़िया, प्रबंध निदेशक सिद्धांत छापड़िया, उप-निदेशक मुदिता छापड़िया और प्रधानाचार्या श्वेता श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कक्षा एक के विद्यार्थियों ने लव-कुश गीत प्रस्तुत किया। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने नवदुर्गा के स्वरूपों का परिचय दिया। वहीं श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित रामायण के पात्रों के रूप में सजे बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में रावण दहन हुआ। परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। प्रधानाचार्या श्वेता श्रीवास्तव ने आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)