कैंसर से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी:औरैया में खेती-किसानी और चाट की ठेली से चलता था परिवार, घर में मचा कोहराम

Oct 10, 2026 - 14:52
0
कैंसर से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान दी:औरैया में खेती-किसानी और चाट की ठेली से चलता था परिवार, घर में मचा कोहराम
औरैया में कैंसर से जूझ रही महिला ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सुमन (40) पत्नी मूलचंद निवासी नवी मोहन। मूलचंद खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसके साथ ही वह चाट की ठेली लगाकर भी आजीविका चलाते थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। सुमन पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते वह काफी परेशान रहती थी । इसी परेशानी के बीच उन्होंने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User