कैफियत एक्सप्रेस में महिला की चोटी खींचने पर हंगामा:अयोध्या में किसान नेताओं ने ट्रेन घेरकर रेलवे ट्रैक पर दिया धरना, TTE ने मांगी माफी

Oct 07, 2026 - 08:31
0
कैफियत एक्सप्रेस में महिला की चोटी खींचने पर हंगामा:अयोध्या में किसान नेताओं ने ट्रेन घेरकर रेलवे ट्रैक पर दिया धरना, TTE ने मांगी माफी
अयोध्या के रुदौली में कैफियत एक्सप्रेस में भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी एक महिला की चोटी खींचने का आरोप TTE पर लगा। घटना के बाद रुदौली स्टेशन पहुंचते ही किसान यूनियन के नेता ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। किसान नेताओं ने TTE के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रेन को घेर लिया। इससे कुछ समय के लिए ट्रेन सेवा प्रभावित हुई और कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। किसान नेता अयोध्या में हुए चिंतन शिविर से दिल्ली जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी स्टेशन पहुंचे। बातचीत के दौरान TTE ने अपनी गलती मानकर महिला से माफी मांग ली। इसके बाद किसान नेताओं का गुस्सा शांत हुआ और कैफियत एक्सप्रेस आगे रवाना हो गई। ट्रेन रुकते ही ट्रैक पर बैठे किसान नेता रुदौली स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही किसान यूनियन के नेता नीचे उतर गए। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया और TTE के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद किसान नेताओं ने ट्रेन को घेर लिया। किसान नेताओं के विरोध के चलते कुछ समय के लिए ट्रेन सेवा प्रभावित रही। कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया। घटना के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और किसान नेताओं की मौजूदगी के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने की बातचीत घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत कर मामला शांत कराने की कोशिश की। रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को जानकारी मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए और किसान नेताओं से बात की। पुलिस और रेलवे अधिकारियों की बातचीत के दौरान TTE ने अपनी गलती मान ली और महिला से माफी मांगी। TTE के माफी मांगने के बाद किसान नेताओं का गुस्सा शांत हुआ। दिल्ली जा रहे थे किसान नेता मिली जानकारी के मुताबिक, किसान यूनियन से जुड़े नेता अयोध्या में चिंतन शिविर में शामिल होने के बाद दिल्ली जा रहे थे। माफी के बाद सभी नेता वापस ट्रेन में सवार हो गए और कैफियत एक्सप्रेस आगे रवाना हो गई। किसान नेताओं ने मांग की कि भविष्य में महिला यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार न हो और ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User