वाराणसी में PWD का मिशन ध्वस्तीकरण, VIDEO:दो दिन में तोड़े 15 मकान, पल भर में बिखरा दो मंजिला मकान

Oct 07, 2026 - 08:31
0
वाराणसी में PWD का मिशन ध्वस्तीकरण, VIDEO:दो दिन में तोड़े 15 मकान, पल भर में बिखरा दो मंजिला मकान
वाराणसी में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। इसी क्रम में दालमंडी गली चौड़ीकरण और पुलिसलाइन-कचहरी चौराह चौड़ीकरण की जद में आये मकानों का अंतिम ध्वस्तीकरण पीडब्ल्यूडी ने दो दिन में पूरा करा लिया। दोनों ही जगह पोकलैंड और जेसीबी मशीनें लगाकर मकानों को ध्वस्त किया गया। कई मकान ताश के पत्तों की तरह पोकलैंड मशीन के द्वारा धराशायी कराए गए। इस दौरान मंगलवार को हुए ध्वस्तीकरण में 7 मशीनों ने दिन भर काम किया और 10 मकानों को तोड़ा तो दालमंडी में भी 6 मशीनों ने 10 मकानों को दिन भर में तोड़ दिया। मजदूरों ने कुछ मकानों पर हथौड़े भी चलाए। अब जल्द ही इन दोनों जगहों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। दालमंडी में जहां जद में आये 181 मकानों को 132 करोड़ रुपए पीडब्ल्यूडी ने मुआवजे के रूप में बांटे। वहीं कचहरी से पुलिस लाइन तक जद में आये मकानों को अभी तक 80 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। ये सड़क संदहा तक करीब 10 किलोमीटर की बननी है। जिसके लिए 250 करोड़ का बजट पास है। दो दिन हुए ध्वस्तीकरण के वीडियो को देखने के लिए ऊपर फोटो को क्लिक कीजिये … देखें ध्वस्तीकरण की तस्वीरें …

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User