काकोरी में लोजपा (रामविलास) ने की समीक्षा बैठक:पासवान शौर्य सम्मान यात्रा का स्वागत, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा
काकोरी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से निकाली जा रही पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा के तहत काकोरी में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ मंडल के छह जिलों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक किया पार्टी के अनुसार, 14 अक्टूबर को प्रयागराज से शुरू हुई शौर्य सम्मान यात्रा रायबरेली और चंदौली होते हुए लखनऊ पहुंची। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पासी समाज के लोगों ने अन्य अनुसूचित जातियों के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का उद्देश्य पासी-पासवान समाज के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक जागरूकता और सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक करना बताया गया। देखिए 3 तस्वीरें… प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- कार्यकर्ताओं को सम्मान होगा यात्रा के बाद काकोरी क्षेत्र में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कहा कि पार्टी में ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव तक सभी पदाधिकारियों को लगातार संगठन के लिए काम करना होगा। छह जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया बैठक में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए दर्जनों लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कुछ लोगों को पदभार भी सौंपा गया। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, मंडल के छह जिलों से करीब 80 प्रतिशत पदाधिकारियों की उपस्थिति दर्ज की गई। सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पासवान, हरदोई जिलाध्यक्ष निर्भय राजवंशी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव नीलम सरोज, प्रदेश अध्यक्ष आरती पांडे, कमाल अहमद, संतोष रावत, सलमान अहमद और मंडल अध्यक्ष राजेश रावत सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)