यूपी में रसोइयों का इसी महीने से मिलेंगे 3000:सितंबर से प्रभावी हुआ आदेश, साल में 10 महीने मिलेगा मानदेय
यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों का मानदेय 1 हजार रुपए बढ़ गया है। अब उन्हें हर महीने 2 हजार की जगह 3 हजार रुपए मिलेंगे। बढ़ा हुआ मानदेय सितंबर, 2026 से लागू होगा। इससे अक्टूबर में मिलने वाले मानदेय में 1 हजार रुपए का एरियर भी जुड़कर आएगा। रसोइयों को साल के 12 महीनों में 10 महीने के लिए ही मानदेय दिया जाता है। मिड-डे मील के निदेशक प्रेम रंजन सिंह ने 17 अक्टूबर को सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और वित्त एवं लेखाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए। आदेश में कहा गया है कि रसोइयों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय समय से भेजने की व्यवस्था की जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। केंद्र 1 हजार, राज्य सरकार देगी 2 हजार प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोइयों को मिलने वाले 3 हजार के मासिक मानदेय में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी तय की गई है। इसमें 1 हजार केंद्रीय योजना के तहत और 2 हजार राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त टॉप-अप के रूप में दिए जाएंगे। पहले रसोइयों को कुल 2 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते थे। शासन के 22 अगस्त, 2026 के पत्र के क्रम में यह फैसला लागू किया गया है। मिड-डे मील प्राधिकरण ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि सितंबर से बढ़ी हुई दर के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साल में 10 महीने का ही मिलेगा मानदेय आदेश के मुताबिक, रसोइयों को 3 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से साल में 10 महीने का मानदेय दिया जाएगा। इस तरह पूरे साल में एक रसोइये को कुल 30 हजार रुपए मिलेंगे। मानदेय में बढ़ोतरी से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत काम करने वाले रसोइयों को राहत मिलेगी। खबर अपडेट हो रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)