काकोरी में प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे की रॉड से हमला:लाठी-डंडों से भी पीटा, कार में तोड़फोड़ की; कई लोगों पर साजिश का आरोप

Oct 12, 2026 - 23:49
0
काकोरी में प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे की रॉड से हमला:लाठी-डंडों से भी पीटा, कार में तोड़फोड़ की; कई लोगों पर साजिश का आरोप
लखनऊ के काकोरी इलाके में हरदोई रोड स्थित गोला कुआं अंडरपास के पास सोमवार को कार से जा रहे एक प्रॉपर्टी डीलर पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। विरोध और बचकर निकलने के प्रयास के दौरान कार ट्रैक्टर से टकराकर रुक गई। इसके बाद हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी काकोरी भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। गाड़ी रोककर मारपीट की किला मैदान, काकोरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर इमरान मंसूरी के मुताबिक, वह सोमवार को अपनी कार से दुबग्गा स्थित कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान गोला कुआं अंडरपास के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। खतरा भांपकर उन्होंने कार आगे बढ़ाकर निकलने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी ट्रैक्टर से टकराकर रुक गई। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उन पर कई वार किए। इससे इमरान के सिर और हाथ की उंगली में गंभीर चोटें आईं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगने की बात सामने आई है। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बनाने का प्रयास किया। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने कही कार्रवाई की बात पीड़ित ने सुब्रत उर्फ आकाश यादव, आमिर, सलमान और शैलेश समेत अन्य लोगों पर साजिश रचकर हमला कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपों की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User