कामाख्या धाम से कल निकलेगी चुनरी यात्रा:महिलाएं होंगी शामिल, विधायक रामचंद्र यादव करेंगे अगुवाई

Oct 11, 2026 - 14:22
0
कामाख्या धाम से कल निकलेगी चुनरी यात्रा:महिलाएं होंगी शामिल, विधायक रामचंद्र यादव करेंगे अगुवाई
अयोध्या में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नगर पंचायत कामाख्या धाम क्षेत्र में सोमवार, 12 अक्टूबर को 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकलने वाली यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रमुख आयोजन होगी। यात्रा में करीब 10 हजार महिलाओं समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। नगर पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चुनरी यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत कामाख्या धाम के हरिहरपुर वार्ड स्थित हैजा माता मंदिर से सुबह 9 बजे होगी। यहां से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा मां कामाख्या धाम पहुंचेगी। मंदिर परिसर में यात्रा का समापन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजकों की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा के मार्ग, श्रद्धालुओं की भागीदारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित लोगों से चर्चा की। साथ ही आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने रविवार 11 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं से आयोजन की व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने और यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों की भागीदारी को देखते हुए आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया है। आयोजकों के अनुसार, चुनरी यात्रा का उद्देश्य मां भगवती के प्रति श्रद्धा और भक्ति प्रकट करना है। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। मां कामाख्या धाम परिसर में यात्रा के समापन के साथ श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन-पूजन करेंगे। आयोजकों ने कामना की कि मां भगवती की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User