कामरान खान ने सीएम योगी से मुलाकात की:हज-2027 की तैयारियों और बुलंदशहर के विकास पर चर्चा हुई

Oct 04, 2026 - 08:30
0
कामरान खान ने सीएम योगी से मुलाकात की:हज-2027 की तैयारियों और बुलंदशहर के विकास पर चर्चा हुई
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सदस्य कामरान खान ने लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार देर शाम 8 बजे मुलाकात की। इस दौरान हज-2027 की तैयारियों, अल्पसंख्यक कल्याण और स्थानीय विकास के मुद्दों पर बात हुई। कामरान खान ने मुख्यमंत्री को अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण और हज व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए एक रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने आगामी हज यात्रा को और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए। हज व्यवस्थाओं के साथ ही कामरान खान ने अपने गृह जिले बुलंदशहर से जुड़े विकास कार्यों को भी सीएम के सामने रखा। उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की। मुलाकात के बाद कामरान खान ने इसे बहुत सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी बातों को ध्यान से सुना और अल्पसंख्यक कल्याण व प्रदेश के संतुलित विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User