कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस पर तहरीर न लेने का आरोप:मुकेश सिंह राजपूत ने फेसबुक पर गांधी परिवार को दी गालियां, FIR की मांग
जौनपुर के कोतवाली थाने पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकेश सिंह राजपूत नाम के व्यक्ति पर फेसबुक लाइव वीडियो में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ गलत शब्द बोलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरिफ खान ने कोतवाली पुलिस पर शिकायत (तहरीर) न लेने का आरोप भी लगाया। आरिफ खान ने बताया कि मुकेश सिंह राजपूत ने अपने मोबाइल नंबर 7985165700 से फेसबुक पर लाइव आकर गांधी परिवार के सदस्यों को मां-बहन की गालियां दीं। यह वीडियो सार्वजनिक होने के बाद नेताओं की छवि और कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा पर असर पड़ा है। पार्टी ने पुलिस से वीडियो और आरोपी की पहचान की जांच कर तुरंत एफआईआर दर्ज करने और मुकेश सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)