राजस्थान-बोरवेल में गिरे बच्चे के ऊपर पानी गिर रहा:23 घंटे से अंदर फंसा, कैमरे में मूवमेंट नहीं दिख रहा, अब देसी जुगाड़ से कोशिश
राजस्थान के फलोदी जिले में बोरवेल में गिरे भोमाराम (9) को हादसे के 23 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका है। शुक्रवार सुबह बोरवेल में डाले गए कैमरे में बच्चे का मूवमेंट दिखना भी बंद हो गया है। रेस्क्यू टीम का कहना है करीब 30 फीट तक जाकर कैमरा फंस गया है। वहीं, लगातार रेस्क्यू के कारण बोरवेल के अंदर पानी भी भरना शुरू हो गया है। अब देसी जुगाड़ से बच्चे को निकालने की कोशिश तेज हो गई है। बोरवेल से रेस्क्यू करने वाले देसी एक्सपर्ट मादाराम और उनकी टीम मौके पर पहुंची है। अब लोहे के सरियों का जाल बनाकर बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पूनिया की ढाणी में भोमाराम 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। वह 640 फीट की गहराई में अटका है। (इनपुट: जुगल किशोर शर्मा, नौसर) पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)