कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर इस्तीफा मांगा:बारिश से हुए नुकसान पर भी ज्ञापन, जल्द मुआवजा देने की मांग

Sep 28, 2026 - 15:13
0
कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर इस्तीफा मांगा:बारिश से हुए नुकसान पर भी ज्ञापन, जल्द मुआवजा देने की मांग
श्रावस्ती जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को करीब 2:00 बजे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय भिनगा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और उनकी फोटो जलाकर जमकर विरोध जताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का दुरुपयोग किया जाना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भारी बारिश और आंधी से हुए नुकसान को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंधी-बारिश में हताहत किसानों और मजदूरों के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की गई। इसके साथ ही किसानों के खेतों में गिरे पेड़ों की कटाई और ढुलाई की निशुल्क व्यवस्था कराने, खरीफ फसल के नुकसान का राजस्व कर्मियों से तत्काल सर्वे कराकर बीमा कंपनी और सरकार से मुआवजा दिलाने तथा जिले की ध्वस्त विद्युत व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बारिश और तेज हवाओं से किसान, मजदूर और आम लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में प्रशासन को राहत एवं मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लाकर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User