कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग की:बस्ती में प्रदर्शन कर पुतला फूंका, BJP को फायदा पहुंचाने का आरोप
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को बस्ती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। दोपहर करीब 12 बजे शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने अन्य चुनाव आयुक्तों को विश्वास में लिए बिना एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया कराई। चौधरी के मुताबिक, इस प्रक्रिया से लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए, जिससे भाजपा को फायदा पहुंचा। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में बदलावों की समीक्षा की मांग की है। वरिष्ठ नेता देवेंद्र श्रीवास्तव और ज्ञानेंद्र पांडे ‘ज्ञानू’ ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची में निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)