अखिलेश बोले- डिप्टी सीएम फिर डपटे जाएंगे:आगरा में फर्जी शिक्षक के वोट बन रहे, डीएम का संबंध किससे, आप जानते हो
अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में सपा ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसा। कहा- वो फिर डपटे जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आगरा में फर्जी शिक्षकों के वोट बनाए जा रहे हैं। आगरा डीएम का संबंध किससे है, आप जानते हैं। बता दें, आगरा के डीएम मनीष बंसल हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। सपा प्रमुख ने कहा- हिंदुस्तानियत को बचाने के लिए मुस्लिम भाइयों ने धैर्य रखा। उन्हें देश के संविधान पर भरोसा है। आप अधिकार छीन रहे हैं। कोर्ट नहीं जाने दे रहे हैं। ये परंपरा गलत है। आप कानून को बुलडोजर नहीं कर सकते। आखिर में जिन्होंने कानून तोड़े हैं, उनको सजा जरूर मिलेगी। याद करिए, हमारा घर इलीगल बता रहे थे। सबसे ज्यादा इलीगल कंस्ट्रक्शन बीजेपी ने किया है। अखिलेश की बड़ी बातें पढ़िए 1- सली संकट बीजेपी, जनता हटाने को तैयार अखिलेश ने कहा- असली संकट बीजेपी है। जनता इस बार हटाने के लिए तैयार है। बाढ़ के बारे में पता कर लीजिए, किसानों का कितना नुकसान हुआ। लोगों के घर-मकान गिर गए। 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। शंकराचार्य के साथ जो व्यवहार हुआ, उसकी सजा भाजपा को मिलेगी
सपा प्रमुख ने कहा- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जो व्यवहार हुआ, इसकी सजा भाजपा को मिलेगी। गंगा में स्नान नहीं करने दिया। सोचिए, ये लाशों पर राजनीति करते हैं। हिंदू धर्म के सबसे बड़े कुंभ में जो जानें गईं, उनकी गिनती क्या सही थी? मुख्यमंत्री सच्चे गाय-प्रेमी हैं, तो वह 100 गायें रख लें। हमारा समाज 500 साल से गायों की सेवा कर रहा है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)