कांग्रेस नेत्री के बेटे की कार ने सिपाही को रौंदा:एसपी की सुरक्षा में तैनात था; सिर में गंभीर चोट लगने से लखनऊ रेफर

Sep 24, 2026 - 19:19
0
कांग्रेस नेत्री के बेटे की कार ने सिपाही को रौंदा:एसपी की सुरक्षा में तैनात था; सिर में गंभीर चोट लगने से लखनऊ रेफर
सीतापुर में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे मर्सिडीज कार ने बाइक सवार पुलिस सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में एसपी की सुरक्षा में तैनात 30 वर्षीय आरक्षी सागर मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अपाचे बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक ने घायल आरक्षी को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट के चलते उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले का है। एसपी की सुरक्षा में तैनात है आरक्षी सागर मलिक पुत्र उदयवीर एसपी अंकुर अग्रवाल की सुरक्षा/स्क्वाड में तैनात है। वह अपाचे बाइक से तरणताल की ओर से जीआईसी मार्ग जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरक्षी सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हादसा इतना जोरदार था कि आरक्षी की अपाचे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार चालक घायल आरक्षी को तत्काल अपनी कार से अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट, लखनऊ रेफर चिकित्सकों के मुताबिक आरक्षी के सिर में गंभीर चोट आई है। हालत चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उसका उपचार लखनऊ में कराया जा रहा है। कांग्रेस नेत्री के बेटे की बताई जा रही कार हादसे में शामिल मर्सिडीज कार कांग्रेस नेत्री शमीना शफीक के पुत्र की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और कार की गति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल सकती है पुलिस पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल सकती है। इससे हादसे के समय कार की गति और दुर्घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User