कानपुर आने का हवाई किराया दोगुना बढ़ा:दिवाली पर दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से दाम बढ़े; सीटें भी तेजी से घट रहीं
कानपुर में दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही हवाई सफर महंगा होने लगा है। त्योहार पर घर आने-जाने के लिए यात्रियों ने करीब 15 दिन पहले से ही फ्लाइट की टिकट बुक करानी शुरू कर दी है। कानपुर से दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू जाने के मुकाबले इन शहरों से कानपुर आने का हवाई किराया कई गुना तक अधिक है। दिवाली के आसपास की उड़ानों में सीटों की उपलब्धता भी तेजी से कम हो रही है। धनतेरस छह नवंबर, छोटी दिवाली सात नवंबर और बड़ी दिवाली आठ नवंबर को है। ऐसे में त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के चलते यात्रियों को महंगी टिकट खरीदनी पड़ रही है। कानपुर से दिल्ली जाने के लिए- दिल्ली से कानपुर आने के लिए छह, सात और आठ नवंबर को किराया 12437 रुपए है। कानपुर से मुंबई जाने का किराया- दूसरी ओर, मुंबई से कानपुर आने के लिए छह, सात और आठ नवंबर को यात्रियों को करीब 21,968 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। कानपुर से बंगलुरू जाने के लिए- बंगलुरू से कानपुर आने के लिए छह नवंबर को 22,378 रुपए सात नवंबर को 28,230 रुपए आठ नवंबर को 20,488 रुपए किराया देना होगा कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए रोजाना उड़ान की सुविधा उपलब्ध है, जबकि बंगलुरू के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को ही फ्लाइट संचालित होती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि- त्योहार के समय हवाई किराये में उतार-चढ़ाव होता रहता है। यात्री अभी से टिकटों की बुकिंग करा रहे हैं। किराया उड़ान के समय और सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)