करंट लगने से नीलगाय और तीन भैस की मौत:झांसी में तीन भैंसों की मौत के बाद भी विभाग नहीं चेता, झूलते तारों से हुआ हादसा

Oct 19, 2026 - 12:18
0
करंट लगने से नीलगाय और तीन भैस की मौत:झांसी में तीन भैंसों की मौत के बाद भी विभाग नहीं चेता, झूलते तारों से हुआ हादसा
गरौठा के बंगरा गांव में सोमवार सुबह खेत के पास लटक रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से नीलगाय की मौत हो गई। हादसा धूराम के खेत के पास हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे। नीलगाय उनकी चपेट में आई और करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इसी बिजली लाइन के लटकते तारों की चपेट में आने से कुछ दिन पहले तीन भैंसों की भी मौत हो चुकी है। इसके बावजूद विभाग ने तारों की ऊंचाई बढ़ाने या लाइन को दुरुस्त कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लगातार दूसरी घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के आसपास बिजली के तार काफी नीचे होने से पशुओं के साथ किसानों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द लाइन की जांच कराकर तारों को ऊंचा कराने की मांग की है। बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि खेतों में फसलें खड़ी होने के कारण अभी काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की सहमति मिलने पर नए बिजली पोल लगाए जाएंगे और लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि फसल कटने तक इंतजार करना जोखिम भरा है। उनका आग्रह है कि विभाग जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर हादसों को रोके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User