कानपुर देहात में दो सिपाही सस्पेंड:डीआईजी की जगह एसपी को सैल्यूट करने का आरोप, वीडियो से गरमाया मामला

Oct 11, 2026 - 13:17
0
कानपुर देहात में दो सिपाही सस्पेंड:डीआईजी की जगह एसपी को सैल्यूट करने का आरोप, वीडियो से गरमाया मामला
कानपुर देहात में प्रशस्ति पत्र लेने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के सैल्यूट को लेकर कानपुर देहात पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं मामले में भोगनीपुर थाने में तैनात दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, सिपाही सुनील शुक्ला नाम के X हैंडल से वीडियो जारी कर पुलिस विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए हैं। दरअसल, छह अक्टूबर को डीआईजी यमुना प्रसाद के वार्षिक निरीक्षण के दौरान कानपुर देहात पहुंचे थे यहां वो भोगनीपुर थानें में मिनी फील्ड यूनिट से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। विभागीय आदेश के मुताबिक, इसी दौरान आरक्षी अनुज कुमार और अमित कुमार पर नियमानुसार अभिवादन नहीं करने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगा। अब इस कार्रवाई पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? सिपाही सुनील शुक्ला के X हैंडल से जारी वीडियो में दावा किया गया है कि प्रशस्ति पत्र लेने पहुंचे दोनों रिक्रूट ने डीआईजी की जगह एसपी को सैल्यूट किया था। वीडियो के जरिए सवाल उठाया गया है कि आखिर सैल्यूट के इस घटनाक्रम को लेकर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई क्यों की गई। हालांकि, विभागीय आदेश में सैल्यूट एसपी को करने का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। आदेश में दोनों आरक्षियों पर प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समय नियमानुसार अभिवादन नहीं करने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप दर्ज है। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दंड एवं अपील नियमावली 1991 के तहत दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों को पुलिस लाइन, कानपुर देहात से संबद्ध किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User