कानपुर देहात में एडीएम को सौंपा ज्ञापन:यूथ फाउंडेशन ने उठाई मांग, जर्जर मार्ग और सफाई पर दिया जोर
कानपुर देहात में गुरुवार को यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने अपर जिला मजिस्ट्रेट नीरज गौतम से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं एवं पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कार्यवाही न होने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला संयोजक सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की गई। ज्ञापन में डेरापुर-रूरा मार्ग (चिलौली मोड़) पर दुर्घटनाओं की आशंका, ग्राम पंचायत अंदाया में नालियों की सफाई न होने से गंदगी, और अंबियापुर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज-सरकौड़ा मार्ग की जर्जर स्थिति का उल्लेख किया गया। अपर जिला मजिस्ट्रेट नीरज गौतम ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। सिद्धांत सैनी ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन जनहित में आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)