कानपुर देहात में कमरे में मिली मैकेनिक की लाश:रात में खाना खाकर सोया था, परिजन बोले- जहर खाने की आशंका

Oct 09, 2026 - 11:21
0
कानपुर देहात में कमरे में मिली मैकेनिक की लाश:रात में खाना खाकर सोया था, परिजन बोले- जहर खाने की आशंका
कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब 55 साल के अधेड़ का शव उसके ही कमरे में पड़ा मिला। अहरौली मोड़ के पास अब्दुल कलाम नगर, वार्ड नंबर 22 में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अखिलेश प्रजापति पुत्र राम प्रकाश प्रजापति के रूप में हुई है। वह बिजली मिस्त्री का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात खाना खाने के बाद अखिलेश के पिता राम प्रकाश अपने कमरे में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह बेटे को जगाने पहुंचे तो अखिलेश कमरे में जमीन पर पड़े मिले। बताया गया कि उस समय कमरे में टेलीविजन चल रहा था और दरवाजा अंदर से बंद था। पिता की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि अखिलेश की पत्नी उनके साथ नहीं रहती थीं। वह अपने पिता के साथ रह रहे थे।उनके पिता ने दो शादियां की थीं। अखिलेश पहली पत्नी की संतान थे,जबकि उनकी सौतेली मां जीवित हैं,लेकिन वह भी पिता के साथ नहीं रहती हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अखिलेश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। हालांकि,तनाव के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूचना मिलते ही भोगनीपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अखिलेश की मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है भोगनीपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User