फतेहपुर में कुएं में गिरा बैल:गहरे पानी में फंसा; बजरंग दल ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Oct 09, 2026 - 11:21
0
फतेहपुर में कुएं में गिरा बैल:गहरे पानी में फंसा; बजरंग दल ने रेस्क्यू कर बचाई जान
अहिंदा में बुधवार सुबह एक बेजुबान बैल गहरे पानी से भरे कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख वैभव गुप्ता को इसकी सूचना दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंची और बैल को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने स्थिति का जायजा लिया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी (JCB) मशीन की मदद से बैल को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बैल के बाहर आते ही तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बेजुबान पशु की जान बचाने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ताओं के इस सराहनीय कार्य की ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे मानवता व जीव सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया। इस दौरान मौके पर जिला गौ रक्षा प्रमुख वैभव गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवण, पशु चिकित्सक पुष्पेंद्र तिवारी, छोटू पंडित, सानू, राजन साहू, ऋतिक, अमन गुप्ता, भूपेंद्र, मोहित, रामजी सहित भारी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User