कानपुर देहात में महिला से जेवर उतरवाने का आरोप:बाइक सवार दो लोगों पर कान की बाली-तोड़ियां लेकर फरार
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रही महिला से जेवर उतरवाकर ले जाने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे कछपुरवा गांव में रामकली पत्नी जगन्नाथ खेत पर काम कर रही थीं। उनका आरोप है कि हेलमेट लगाए बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और उनकी कान की बाली व पैरों की तोड़ियां उतरवाकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने प्रथम दृष्टया घटना को संदिग्ध बताया है। महिला बोली- खेत पर अकेली थी रामकली के मुताबिक, उनका खेत घर से करीब 200 मीटर दूर है। रविवार सुबह वह वहां काम कर रही थीं। इसी दौरान बाइक से दो अज्ञात लोग पहुंचे। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। महिला का आरोप है कि उन्होंने उसके जेवर उतारे और बाइक से फरार हो गए। महिला के अनुसार, उस समय खेत के आसपास कोई मौजूद नहीं था। उसने शोर मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंच सका। CCTV में दिखे बाइक सवार घटना की सूचना मिलने पर रसूलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि एक कैमरे में बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि महिला की ओर से घटना की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस CCTV फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। फिलहाल महिला के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)