डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल झांसी आएंगे:विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे, एक घंटे रुककर वापस लखनऊ लौटेंगे

Oct 04, 2026 - 22:42
0
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल झांसी आएंगे:विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे, एक घंटे रुककर वापस लखनऊ लौटेंगे
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को झांसी आएंगे। वे यहां विश्व हिंदू परिषद द्वारा अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। किले के नीचे दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पंडोखर महाराज और अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद महाराज शामिल होंगे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन मुख्य वक्ता होंगे। संचालन समिति के विनोद अग्रवाल ने बताया कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ से कार से रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। लगभग एक घंटे रुकने के बाद वह कार से वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User