कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को लेकर चेकिंग:32 वाहनों के चालान, 3.10 लाख रुपए शमन शुल्क वसूला; नंबर प्लेट की जांच

Oct 05, 2026 - 21:14
0
कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को लेकर चेकिंग:32 वाहनों के चालान, 3.10 लाख रुपए शमन शुल्क वसूला; नंबर प्लेट की जांच
कानपुर देहात में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सोमवार रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शाम 7:30 बजे शुरू हुए अभियान में यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिलेभर में संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान 32 वाहनों के चालान किए गए और 3 लाख 10 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 5 अक्टूबर की रात चले अभियान में पुलिस ने वाहनों को रोककर मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और नंबर प्लेट की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने की आशंका वाले चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई। पुलिस ने कहा कि सड़क पर एक चालक की लापरवाही दूसरे राहगीरों और वाहन सवारों के लिए भी जानलेवा हो सकती है। बसों में सुरक्षा इंतजाम भी परखे अभियान के दौरान बसों की भी विशेष जांच की गई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेडिकल किट, फायर सिलेंडर, आपातकालीन द्वार और ओवरलोडिंग समेत निर्धारित सुरक्षा मानकों को परखा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। नियम तोड़ने वालों पर MV एक्ट में कार्रवाई चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नंबर प्लेट और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User