कानपुर देहात में सुनसान घर से 5 लाख की चोरी:सोने-चांदी के जेवर समेत अनाज और पीतल के बर्तन तक ले गए चोर
कानपुर देहात में चोरों ने एक बार फिर सुनसान घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिवली थाना क्षेत्र के भुजपुरा गांव में बीती सोमवार रात चोरों ने एक घर को खंगाल डाला। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, अनाज और पीतल के बर्तनों समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले जाने की बात सामने आई है। सुबह जब परिवार घर पहुंचा तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी और दोनों के पति नहीं हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। एक बहन कानपुर में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है, जबकि दूसरी बहन अपने परिवार के साथ गांव के बाहर बने मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि एक बहन मजदूरी के सिलसिले में कानपुर में थी, जबकि दूसरी बहन इलाज कराने के लिए कल कानपुर गई हुई थी। इसी दौरान घर सुनसान पड़ा था। आरोप है कि चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया और घर में घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी चोरी हुए सामान में करीब 250 ग्राम चांदी की पायल, कमरपेटी, सोने की हाय और लॉकेट के अलावा अनाज और पीतल के बर्तन भी शामिल बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये है। सुबह घर में सामान बिखरा मिलने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी गए सामान की बरामदगी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने चुनौती है कि सुनसान घर को निशाना बनाने वाले चोरों का पता लगाकर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाए। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के घर हुई इस वारदात से गांव में भी चिंता का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)