वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण अभियान:काशी विश्वनाथ धाम से प्रकृति बचाने का आह्वान

Oct 13, 2026 - 13:16
0
वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण अभियान:काशी विश्वनाथ धाम से प्रकृति बचाने का आह्वान
वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंगलवार को नमामि गंगे की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दुर्गा स्वरूपा माताओं और बहनों ने लोगों से प्रकृति की रक्षा करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में मां दुर्गा की उपासना और प्रकृति संरक्षण के बीच संबंध को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय परंपरा में शक्ति की आराधना प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के संतुलन से जुड़ी है। नवरात्रि का पर्व भी हमें प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की प्रेरणा देता है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अपनाने और प्रकृति की रक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User