कानपुर देहात में ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत:फतेहपुर का रहने वाला था, पितृपक्ष के श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे घर
दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर मैथा रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव निवासी 55 वर्षीय क्षत्रपाल के रूप में हुई है। उनके पिता लक्ष्मण ने बताया कि क्षत्रपाल मुंबई के अंधेरी ईस्ट में पत्नी और बेटों राहुल व हरिओम के साथ ठेकेदारी का काम करते थे। क्षत्रपाल अपने पैतृक गांव में पितृपक्ष के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार को वह कानपुर से दादर एक्सप्रेस से मुंबई लौट रहे थे, तभी मैथा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिर गए। मैथा चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा ने मामले की छानबीन की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)