कन्नौज में समूह सखियों ने ज्ञापन सौंपा:मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग उठाई

Oct 05, 2026 - 15:14
0
कन्नौज में समूह सखियों ने ज्ञापन सौंपा:मानदेय वृद्धि और स्थायीकरण की मांग उठाई
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कन्नौज में कार्यरत समूह सखियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। पूजा और अन्य समूह सखियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया। दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से समूह सखियों ने प्रशासन से मानदेय में वृद्धि करने, भुगतान सीधे बैंक खाते में करने, आवश्यक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने, पहचान पत्र व ड्रेस कोड लागू करने और अपनी सेवाओं के स्थायीकरण की प्रमुख मांगें रखी हैं। प्रदर्शनकारी समूह सखियों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन उनकी इन जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र ही उचित कदम उठाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User