कानपुर डीएवी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक:एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिया जागरूकता संदेश, विकसित भारत के निर्माण पर चर्चा
कानपुर में डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने ‘मेरा सपना का भारत’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक एकता, नागरिक कर्तव्यों और विकसित भारत के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, समृद्ध और सामाजिक रूप से समरस भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जोहरी सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो. मनोज जोहरी ने युवाओं की सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के महत्व पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)