भाई ने छोटे को बचाया, बहन गंगा में डूबी:फर्रुखाबाद में बड़ा भाई रोते हुए बोला- बहन को नहीं बचा पाया, एनडीआरएफ भी कर रही तलाश
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी में डूबने से कक्षा 8 की छात्रा गुलशन गुरुवार को 11 बजे लापता हो गई। वह अपने दो भाइयों रोहित और अनुराग के साथ गंगा में नहाने गई थी। रोहित ने छोटे भाई अनुराग को डूबने से बचा लिया, पर गुलशन गहरे पानी में चली गई। बड़ा भाई रोहित फफक कर रो पड़ा। बोला बहन को नहीं बचा पाया। कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी विनोद के दो बेटे रोहित अनुराग बहन गुलशन के साथ गंगा की तरफ गए थे। बताया गया इस दौरान तीनों गंगा में घुस गए। जहां अनुराग गंगा में डूबने लगा। इस पर रोहित ने उसे बचा लिया। इस दौरान गुलशन गहरे पानी में चली गई और वह डूब गई। रोहित ने अनुराग को बाहर निकालने के बाद बहन को आवाज दी, लेकिन वह नहीं दिखी। इस पर उसने देखा कि वह पानी में डूब गई है। उसने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। बताया गया कि एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। जहां एनडीआरएफ की टीम पहुंची है वहीं किशोरी की तलाश जारी है। फफक कर रो पड़ा रोहित रोहित से पूछा तो वह फफक कर रोने लगा। बताया कि छोटे भाई को बचा रहे थे। उस दौरान मेरी बहन पानी में डूब गई। इतनी बात कहते ही वह फिर से रोने लगा। बताया गया कि दो भाइयों के बीच गुलशन अकेली ही बहन थी। वह कक्षा 8 की छात्रा थी। गुलशन के पिता विनोद खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। किशोरी की तलाश है जारी हालांकि देर शाम तक गंगा में किशोरी की तलाश जारी रही। पहले परिवार के लोग गोताखोर किशोरी को खोजते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बाद में थानाध्यक्ष ने एनडीआरएफ को मामले की जानकारी दी। जहां एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)