कानपुर के निराला नगर में पानी के लिए प्रदर्शन:7 दिन से नहीं आ रहा कई इलाकों में पानी, खाली बाल्टी-गिलास लेकर प्रदर्शन
कानपुर के निराला नगर कॉलोनी में बीते 7 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है। इसके चलते साकेत नगर और आसपास के इलाकों के लोग पानी के लिए परेशान हो गए हैं। बगैर पानी बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे तो नौकरीपेशा की भी दिनचर्या बिगड़ गई है। इससे आजिज होकर सोमवार को इलाके के लोगों ने खाली गिलास और बाल्टी लेकर सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर नौकरी पर जाने के लिए ल वाटर लाइन डमैज होने के चलते कई घरों में सप्लाई हो रहा सीवर का पानी न्याय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि साउथ सिटी के निराला नगर समेत आसपास के मोहल्लों में बीते एक सप्ताह से जलकल की वाटर सप्लाई बाधित है। लोग जलकल के क्षेत्रीय जोनल कार्यालय से लेकर जीएम तक से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी की किल्लत के चलते लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे तो परिवार कामकाजी लोगों का शेड्यूल चौपट हो गया है। पानी की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों ने खाली गिलास और बाल्टी लेकर प्रदर्शन करने के साथ ही पानी की मांग की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपने परिवार की पीड़ा बयां करते हुए कहा कि सात दिन से घरों में पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पीने के पानी के साथ-साथ खाना बनाने, नहाने और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी लोग परेशान हैं। एक बार 20 मिनट के लिए पानी आया तो ऐसा लगा कि नाले का पानी था। सुनवाई नहीं होने से सड़क पर उतरी जनता समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को निराला नगर पानी की टंकी से जलापूर्ति होती है। अभिमन्यु ने कहा कि जल सप्लाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को यदि बिना पानी जीना पड़े तो समझ आएगा।यह सिर्फ पानी का संकट नहीं, बल्कि जिम्मेदार विभाग की संवेदनहीनता का प्रमाण है। सात दिनों तक किसी क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए तरसाना बेहद शर्मनाक है। जनता के खाली गिलास आज व्यवस्था से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी प्यास कब बुझेगी?”क्या यह ट्रिलियन इकानॉमी की व्यवस्था है ? उन्होंने कहा कि प्रशासन और जलकल विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर पेयजल आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो न्याय संघर्ष समिति क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होगी। प्रदर्शन में क्षेत्रीय लोगों ने एक स्वर में मांग की कि तुरंत पानी की आपूर्ति शुरू की जाए और भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसकी स्थायी व्यवस्था की जाए। प्रदर्शन में मो. साकिफ़ , ऋषिराज अग्रवाल, जाकिर हुसैन, राजू , सचिन सिंह, मोहम्मद हारुन, मोहम्मद आकिब, राम मूर्ति, रिचा देवी, सविता, लीला मौसी, रामकली, काजल बानो, रहनुमा परवीन समेत अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)